शिक्षक का बेटा बना यूट्यूब का किंग

Elvish Yadav bigg boss 1 - 1
नोएडा पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर सेक्टर 49 से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पांच आरोपियों से पांच कोबरा सहित 9 सांप बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों से पूछताछ की तो सभी ने एल्विश यादव का नाम लिया है। नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब पुलिस एल्विश की तलाश शुरू कर दी है। एल्विश ने इस दौरान सफाई में कहा कि झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।पिता राम अवतार यादव पेशे से शिक्षक हैं। उनकी मां सुषमा यादव हाउस वाइफ हैं। एल्विश ने बहुत छोटी उम्र से अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया था। यूट्यूब चैनल पर एल्विश हरयाणवी स्वैग के कॉमेडी वीडियो डाला करते थे। एल्विश के यह वीडियो धीरे-धीरे लोगों को पसंद आने लगे। आज वह सोशल मीडिया के किंग बन गए हैं। एल्विश यादव ने अपने वीडियो में कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को रोस्ट भी किया था। उन्होंने सलमान खान को भी रोस्ट भी किया है।