रणवीर ने आलिया को धक्का दे दिया

रणवीर सिंह, आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बीती रात फिल्म के निर्देशक करण जौहर और रणवीर- आलिया फैंस के साथ ‘रॉकी और रानी’ देखने पहुंचे। बाद में, तीनों ने मुंबई स्थित PVR थिएटर के बाहर पैपराजी के लिए पोज दिए, जहां रणवीर ने आलिया को मजाक में धक्का दे दिया। अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में आलिया और रणवीर, करण के साथ पोज दे रहे थे। इस दौरान रणवीर को ब्लू हुडी पहने देखा गया, जिसके बीच में ‘क्या झुमका’ लिखा हुआ था। जबकि आलिया और करण की हुडी पर ‘टीम रॉकी और रानी’ लिखा हुआ था।
थिएटर के बाहर रणवीर और आलिया काफी मस्ती करते हुए नजर आए। तीनों पोज देने लगे तभी रणवीर ने आलिया को मस्ती- मस्ती में धक्का दे दिया। आलिया थोड़ा शॉक्ड हो जाती हैं और कहती हैं, ‘तुम्हें क्या परेशानी है?’ हालांकि उन्होंने कुछ ज्यादा रिएक्ट नहीं किया और स्माइल करते हुए पोज देने लगीं।