15 माह नहीं, पूरे पांच साल के लिए कांग्रेस की सरकार बनेगी।

15 माह की सरकार में हमने अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया था। एक हजार गोशालाएं बनाई थीं। आज क्या स्थिति है, यह किसी से छुपा नहीं है। अब 15 माह नहीं, पूरे पांच साल के लिए कांग्रेस की सरकार बनेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने शनिवार को गोसेवक मैत्री संघ के महासम्मेलन में कही। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि इनके पास केवल पुलिस, पैसा और प्रशासन बचा है, जिसका उपयोग डराने, धमकाने और भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है।
कमल नाथ बोले- मध्य प्रदेश में एक करोड़ लोग बेरोजगार
उन्होंने कहा कि आप गोसेवक संघ के सदस्य ही नहीं बल्कि समाज सेवक भी हैं। हमारे देश में समाज सेवा का बड़ा अंग गोसेवा है। हमने गोशालाएं बनाई थीं और सरकार बनने पर फिर इस दिशा में काम करेंगे क्योंकि यह हमारे लिए राजनीति का विषय नहीं है। आज मध्य प्रदेश में एक करोड़ बेरोजगार हैं। पांच प्रदेशों से घिरा होने के बाद भी कोई उद्यमी यहां अपना उद्योग नहीं लगाना चाहता क्योंकि उन्हें भाजपा सरकार पर विश्वास नहीं है।