RRR फिल्म के गाने नाटू नाटू पर कोरियाई राजदूत डांस कर रहे हैं।

भारत में कोरियन एंबेसी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कोरियाई राजदूत चांग जे बोक एंबेसी के अन्य स्टाफ के साथ RRR फिल्म के गाने नाटू नाटू पर डांस कर रहे हैं। 53 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। एंबेसी ने शनिवार रात इस वीडियो को ट्वीट किया था। रविवार सुबह PM नरेंद्र मोदी ने इसे रिट्वीट करके वीडियो की तारीफ की। PM मोदी ने लिखा- ऊर्जा से भरपूर पूरी टीम का अद्भुत प्रयास।
What’s your response?
0 responses
Love
0
Smile
0
Haha
0
Sad
0
Star
0
Weary
0