सेंसर के आदेश पर पठान में आए बदलाव

0

शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान 25 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज से महीनों पहले ही बायकॉट ट्रेंड का शिकार हुई और फिर ट्रेलर आते ही हंगामा शुरू हो गया। जब फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज हुई तो फिल्म में दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई भगवा बिकिनी भी विवादों से बच नहीं सकी। इसका कारण था गाने में नजर आई दीपिका की भगवा बिकिनी और उस पर बोल होना बेशरम रंग।

फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगे और फिल्म बैन की मांग और तेजी से की जाने लगी। फिल्म रिलीज से पहले बढ़ते विवादों को देखकर सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म से कुछ विवादित या सेंसेटिव चीजों में बदलाव करने की मांग की, जिन्हें मेकर्स ने पूरा कर दिया है। फिल्म से पीएमओ, मिसेज भारतमाता जैसे करीब दो दर्जन शब्दों को हटाया गया और गाने में भी बदलाव किए।

बेशरम रंग गाने का एक सीन काफी ज्यादा विवादों में था। ऑरेंज बिकिनी में दीपिका ने शाहरुख के साथ बोल्ड पोज दिए थे। सेंसर बोर्ड ने उन सीन्स को हटाने का सुझाव दिया, जिसके बाद मेकर्स ने उस एक सीन को फिल्म से हटा दिया है। पहले रिलीज हुए 3ः13 सेकेंड के गाने में 3ः00 मिनट में दीपिका और शाहरुख का एक बोल्ड रोमांटिक सीन दिखाया गया था, जिससे सेंसर को आपत्ति थी।

What’s your response?
0 responses
Love
Love
0
Smile
Smile
0
Haha
Haha
0
Sad
Sad
0
Star
Star
0
Weary
Weary
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *