डिजिटल प्रदर्शनी.. मंत्रमुग्ध कर देगी

इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में एक ऐसी अनूठी प्रदर्शनी लगेगी, जिसमें आजादी के अमृतकाल के गौरवगाथा बताई जाएगी। डिजिटल और थ्री डी इफेक्ट के जरिए देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों पर यह पहला प्रयोग होगा। नतीजा, जैसे ही इसकी प्राइमरी जानकारी लीक हुई है, इसे आयोजन के बाद भी अपने शहर में स्थापित रखने के लिए इंदौर के साथ भोपाल ने भी दावेदारी कर दी है। इसी बीच सांसद शंकर लालवानी ने CM को चिट्ठी लिख दी कि इसे इंदौर में ही रखा जाए। जानिए क्या है इस अनूठी प्रदर्शनी में, जिसे लेकर ऐसी होड़ मच रही है…
यह प्रदर्शनी ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के मेन एंट्रेस पर 2400 वर्गफीट के डोम में लगाई जा रही है। इसके फ्रंट लुक को 170 महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तस्वीर से सजाया जा रहा है। इस पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी जो रात में जगमगा उठेगा। इसमें यह भी बताएंगे कि किस तरह विदेश से लौटने के बाद भी भारतीयों ने देश के लिए काम किया। महापुरुषों में महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद समेत 170 महापुरुषों की गाथाएं होंगी।