रणवीर सिंह की सबसे कमजोर फिल्म साबित हुई सर्कस

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस की बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत हुई है। फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 6.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। दूसरे दिन भी फिल्म ने 6.4 करोड़ की कमाई की है। ट्रेड पंडितों का दावा है कि फिल्म को अब कोई चमत्कार ही बचा सकता है। ये कलेक्शन रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की पिछली फिल्मों के मुकाबले बहुत कम है।
रोहित शेट्टी की पिछले साल आई फिल्म सूर्यवंशी ने रिलीज के पहले दिन 26 करोड़ की कमाई की थी। सर्कस के पहले दिन का कलेक्शन रोहित की 12 साल पहले आई फिल्म गोलमाल 3 और सिंघम के बराबर है। रणवीर सिंह के सितारे भी आजकल गर्दिश में ही चल रहे हैं। 83 और जयेश भाई जोरदार के बाद अब सर्कस भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है।