पैदल शिर्डी जाएंगे इंदौरी भक्त

इंदौर से सांई भक्त पैदल शिर्डी तक यात्रा करेंगे। ये यात्रा इंदौर के बड़ा गणपति चौराहे से 23 दिसम्बर को सुबह 10 बजे शुरु होगी। ये पैदल यात्रा 425 किमी लंबी है। इस यात्रा में 200 भक्त शामिल होंगे जो पैदल यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान रास्ते में ये पैदल यात्री और संस्था के सदस्य मानव सेवा करते हुए चलेंगे। ये पैदल यात्रा 4 जनवरी को शिर्डी सांई बाबा के दरबार पहुंचेंगे।
दरअसल, ये यात्रा छत्रीबाग जनसेवा समिति और सांई आसरा की मेजबानी में निकाली जाएगी। इस पैदल यात्रा की शुरुआत 16 साल पहले हुई थी। जो कोविड के दौरान प्रतीकात्मक रुप से निकाली गई थी। मगर इस बार इसे लेकर काफी उत्साह सांई भक्तों में है। अब तक 125 रजिस्ट्रेशन भी हो चुके है।
यात्रा 23 को शुरु होगी जो दोपहर में आईपीएस कॉलेज के सामने बने एक गार्डन पहुंचेगी जहां यात्रियों के भोजन की व्यवस्था रहेगी। महू में रात्रि विश्राम रहेगा। 24 दिसम्बर को रात्रि विश्राम गणेश घाट पर रहेगा। 25 दिसम्बर की रात को ठिकरी में, 26 दिसम्बर को ओझर फाटे पर, 27 को पलासनेर में, 28 को दबासी, 29 को धुलिया में, 30 दिसम्बर को रोकड़िया हनुमान से आठ किमी से आगे रहेगा। 31 को मालेगांव के आगे रहेगा। 1 जनवरी को मनमाड़ सांई मंदिर में रात्रि विश्राम रहेगा। 2 जनवरी को शिंदे बाबुल गांव के आगे। 3 जनवरी को शिर्डी में रहेगा। 4 को दर्शन करे वापस यात्री लौटेंगे।