इंदौर में दोस्त की पत्नी से रेप

पति के जेल में बंद होने का फायदा उठाते हुए दोस्त ने उसकी पत्नी को मदद का भरोसा दिलाया और फिर शारीरिक संबंध बनाए। कई बार महिला के साथ आरोपी दोस्त ने दुष्कर्म किया। पति के जेल से छूटने के बाद आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ ज्यादती करने की कोशिश लगा, इसके बाद महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें से दो आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है। मुख्य आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।