पूर्व मंत्री दुकान पर पोहे बेचते हुए

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जल्द एमपी में आने वाली है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इंदौर में कांग्रेसजन तैयारियों में लगे है। एमपी की जनता को भारत जोड़ो यात्रा से जोड़ने के लिए कांग्रेस नेताओं ने भी कमर कस ली है। इसी कड़ी में मंगलवार को एक अनूठा नजारा देखने को मिला, जब एक पूर्व मंत्री दुकान पर पोहे बेचते हुए भारत जोड़ो यात्रा का प्रमोशन करते नजर आए। पटवारी ने ये वीडियो ट्वीट भी किया। जिस पर रोचक कमेंट दे रहे हैं।
ये पूर्व मंत्री कोई ओर नहीं बल्कि जीतू पटवारी है। पूर्व मंत्री ने इसका एक वीडियो भी अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा आज परिवारजनों के साथ इंदौर के प्रसिद्ध सैनी जी के पोहे-जलेबी का लुत्फ उठाते हुए सभी से भारत जोड़ो यात्रा में जुड़ने का अनुरोध किया।