राहुल गांधी पर FIR: KGF-2 का म्यूजिक चुराने का लगा आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन पर ये शिकायत दर्ज की गई है कि जो वीडियोज भारत जोड़ो यात्रा के प्रमोशन में सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए बनाए गए थे, उनमें से कई वीडियोज में KGF-2 के म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है।
दरअसल, राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। राहुल और कांग्रेस नेता चुनाव के पहले ही इस यात्रा का प्रचार कर रहे हैं। इसी यात्रा के कुछ वीडियोज में KGF-2 के म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी वजह से KGF-2 फेम म्यूजिक लेबल एमआरटी (MRT) म्यूजिक ने कॉपीराइट एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करवाई है।
इस विवाद से पहले भी राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुश्किलों में फंस चुके हैं। कुछ समय उनकी एक्ट्रेस पूनम कौर के साथ एक फोटो सामने आई थी, जिसमें वह यात्रा के दौरान पूनम का हाथ थामे चल रहे थे। इस फोटो के वायरल होते ही राहुल गांधी पर विपक्ष ने खूब सियासी हमले किए थे।