इंदिरा गांधी की करीबी रहीं शाहरुख की मां

शाहरुख की मां लतीफ फातिमा मजिस्ट्रेट थीं। ये अपने जमाने की सबसे सफल मुस्लिम महिलाओं में से एक थीं। सोशल वर्क में काफी आगे रहीं और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से उनके गहरे ताल्लुकात थे। मां जितनी हाई सोसाइटी वाली रहीं, पिता मीर ताज उतने ही जमीनी इंसान थे। वे पेशावर से आए थे और दिल्ली में चाय बेचा करते थे। एक एक्सीडेंट ने दोनों को मिलवाया। शादी हुई। और फिर कहानी शुरू हुई शाहरुख खान नाम के स्टार के बनने की।