54 साल की तलाकशुदा महिला से झांसा देकर रेप

इंदौर के MIG इलाके में रहने वाली 54 साल की महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और उसके साथ दो साल तक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले आरोपी घर जाने का कहकर निकला और फिर वापस ही नहीं आया। पीड़ित महिला ने उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो वह भी बंद निकला। पीड़िता ने इस मामले में महिला थाना पुलिस में केस दर्ज कराया है।
आगे महिला ने बताया, विकास मेरा पीछा करते हुए घर तक आ गया। वह घर में घुस गया। कहने लगा कि वह उसे पंसद करता है और शादी करने का मन है। मैंने उसे बताया कि मैं तलाकशुदा हूं। इसके बाद भी विकास ने शादी की बात कही और गलत हरकतें करने लगा। बाद में विकास उससे मिलने लगा और उसके साथ संबंध बनाए। लॉकडाउन के दौरान भी विकास ने काम का बहाना बनाकर कई बार उससे संबंध बनाए। इस दौरान विकास अक्सर महिला से मिलने लगे। महिला को भी विकास पर भरोसा हो गया। इसके बाद दो सालों तक विकास व महिला के बीच संबंध रहे।
महिला के मुताबिक 10 जून 2022 को मेरे पास विकास का फोन आया, उसने मुझसे कहा कि उसे जरूरी काम से गांव जाना है और वह जल्द वापस आ जाएगा। इसके बाद विकास का मोबाइल बंद हो गया। पीड़िता ने उसके दोस्तों से भी संपर्क किया। सभी ने विकास के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही। पीड़िता ने मामले में महिला पुलिस से शिकायत करते हुए रेप और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।