रितेश देशमुख ने लगाए अभिषेक बच्चन पर आरोप

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख के कॉमेडी शो ‘केस तो बनता है’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस शो का ट्रेलर रिलीज किया गया। शो में सेलेब्स को अपने ऊपर लगे इल्जाम का जवाब देना होता है। वहीं रितेश ने अभिषेक से कई मजेदार सवाल पूछे।
रितेश ने अभिषेक से पूछा, ‘आप फिल्मों के सेट से काफी प्रॉप चुरा लेते हैं। ‘गुरु’ के सेट पर उन्होंने…’ और इसके बाद ट्रेलर वहीं कट जाता है। इसके जवाब में अभिषेक मजाक करते हुए कहते हैं, ‘हीरोइन (ऐश्वर्या राय बच्चन) को चुरा लिया।’ बता दें फिल्म ‘गुरु’ की रिलीज के बाद ही अभिषेक ने ऐश्वर्या से शादी कर ली थी। अभिषेक के अलावा शो में विक्की कौशल, पंकज त्रिपाठी, शाहिद कपूर, संजय दत्त, जैसे कई सेलेब्स नजर आने वाले हैं।