मुन्नालाल यादव निर्विरोध सभापति चुने गए

नगरीय निकाय चुनाव के भाजपा के महापौर पुष्यमित्र भार्गव व 85 में से 64 वार्डों में भाजपा के पार्षद चुने जाने के बाद सोमवार 8 अगस्त को इनका पहला सम्मेलन शुरू हो गया है। इसमें भाजपा के 5 बार के पार्षद और दो बार एमआईसी सदस्य रह चुके मुन्नालाल यादव को निर्विरोध सभापति चुन लिया गया। कांग्रेस ने सभापति निर्वाचन में वॉकओवर दे दिया। यादव ने सभापति बनते ही पदभार संभाल लिया। कांग्रेस के पास सिर्फ 19 पार्षद हैं। इनमें से एक पार्षद जेल में है। ऐसे में भाजपा के उम्मीदवार को वॉक ओवर देना ही कांग्रेस ने बेहतर समझा।